फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में महिला पर्यटकों के पीछे पड़े मनचले

नैनीताल में महिला पर्यटकों के पीछे पड़े मनचले

Sun, 30 Jul 2017 03:26 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में महिला पर्यटकों के पीछे पड़े मनचले
नैनीताल। माल रोड पर कार सवार बेखौफ मनचलों ने शनिवार की रात 10 से 11 बजे तक मल्लीताल से लेकर तल्लीताल तक महिला पर्यटकों से छेड़खानी की। महिलाएं किसी प्रकार थाने तक पहुंची। वायरलेस से सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस मनचलों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

मॉल रोड पर सफेद रंग की आल्टो कार यूए 01 7328 में सवार दो मनचलों ने अलका होटल के पास महिला पर्यटकों को देखते ही फबतियां कसना शुरू कर दिया। महिलाओं ने एकजुट मनचलों को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी लेकिन मनचलों पर कोई असर नहीं पड़ा। पर्यटक तल्लीताल की तरफ निकलने लगी। इस बीच फिर मनचले अपनी कार से उनका पीछा करने लगे। चर्च के सामने एक बार फिर महिलाओं के आगे गाड़ी रोककर वे अश्लील इशारे करने लगे। इसके बाद महिलाएं डरकर निचली माल रोड में उतर गई। आल्टो चालक तल्लीताल की तरफ चले गए। महिलाओं ने तल्लीताल थानाध्यक्ष और थाने का नंबर पता किया । इस बीच फिर मनचलों ने महिलाओं पर छीटाकशीं की और मल्लीताल की तरफ निकल गए। महिलाओं ने अपने साथ आए पुरुषों को भी होटल से फोन कर बुला लिया। सूचना मिलने पर तल्ली ताल थाने से विजय राणा और उमेश सती सहित कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे काफी देर तक आरोपियों की तलाश करने के बाद पुलिस ने पर्यटकों को तल्ली ताल के हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed