फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   400 buses had to pay double the toll tax

400 बसों को भरना पड़ा दोगुना टोलटैक्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
400 buses had to pay double the toll tax
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में लगे फास्टैग ने मंगलवार को काम नहीं किया। इस वजह से टोलप्लाजा पर 400 से अधिक रोडवेज बसों को दोगुना टोल टैक्स देना पड़ा। इससे परिवहन निगम को एक ही दिन में लाखों का नुकसान हुआ है। अधिकारी मामले में तकनीकी खामी को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें राज्य के अलावा यूपी, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, दिल्ली, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में जाती हैं। मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की 400 से अधिक बसों में लगे फास्टैग ने काम करना बंद दिया। इससे बसों को टोल प्लाजा पर दोगुने से भी अधिक टोल टैक्स चुकाना पड़ा। ऐसे में बसों के परिचालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। फास्टैग काम नहीं करने से परिवहन निगम को तीन लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। रोडवेज यूनियनों से जुड़े कर्मचारी नेताओं ने उत्तराखंड परिवहन निगम को टोलटैक्स पर दोगुना टैक्स जमा करने से हुए नुकसान पर प्रबंधन की अव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम का टोलटैक्स के संबंध में पेटीएम से करार है। मंगलवार को तकनीकी खामी के कारण परिवहन निगम के खाते से पेटीएम के खाते में पैसा ट्रांसफर होने में दिक्कत आ रही थी, जिसे देर शाम दूर कर लिया है। टोल टैक्स दोगुना जमा करने पर हुए नुकसान की भरपाई का समायोजन संबंधित संस्था से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक जैन महाप्रबंधक (संचालन) उत्तराखंड परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed