{"_id":"598636014f1c1b9c3a8b45b5","slug":"35-teachers-in-district-schools-to-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्कूलों को मिलेंगे 35 शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्कूलों को मिलेंगे 35 शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
जिले के प्राथमिक स्कूलों को जल्द ही 35 शिक्षक मिल जाएंगे। डीएलएड और टीईटी पास 35 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बाद उनसे विकल्प भराए गए।
विज्ञापन
शनिवार को भीमताल में जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक के दफ्तर में काउंसलिंग हुई। नियमावली के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करने वाले अभ्यर्थियों को ही पात्र माना गया।
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए 46 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए थे, जिनमें से 35 ही उपस्थित हुए। जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक गोपाल भारद्वाज ने बताया कि काउंसलिंग में शामिल 34 अभ्यर्थियों ने डायट से डीएलएड किया था। एक अभ्यर्थी अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त माना गया है। ये अभ्यर्थी वो होंगे, जो नियमावली में नहीं आते होंगे। काउंसलिंग के बाद 35 अभ्यर्थियों से विकल्प भरवा दिए गए हैं, जिन्हें एक हफ्ते के भीतर विकासखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति करने से पहले यह देखा जाएगा कि किन स्कूलों में सहायक शिक्षकों की ज्यादा जरूरत है। फिलहाल दुर्गम ओखलकांडा विकासखंड के लिए 18, रामगढ़ के लिए छह, बेतालघाट के लिए नौ, धारी, कोटाबाग और भीमताल विकासखंड के लिए एक-एक पद रखा गया है।
इग्नू से डीएलएड करने वाले आवेदक का लिफाफा सील
एक अभ्यर्थी को उच्च न्यायालय के आदेश पर काउंसलिंग में शामिल गया। अभ्यर्थी ने डायट से रेगुलर नहीं बल्कि इग्नू से डीएलएड किया था। उसका लिफाफा कोर्ट के अगले आदेश तक सील ही रखा जाएगा।