फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   32 lakh electricity bills outstanding on government departments

Nainital News: सरकारी विभागों पर 32 लाख बिजली बिल बकाया

Fri, 02 Feb 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
32 lakh electricity bills outstanding on government departments
रामनगर। ऊर्जा निगम का सरकारी विभागों पर 32 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। स्ट्रीट लाइट पर 7.98 जबकि शिक्षा विभाग पर 4.99 लाख रुपये का बिल बकाया है। ऐसे में ऊर्जा निगम सभी सरकारी विभागों को बिल जमा करने का नोटिस भेज रहा है।
विज्ञापन

रामनगर के सरकारी विभागाें की बात करें तो नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली स्ट्रीट लाइट का बिल 7.98 लाख है जो सबसे अधिक है। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग पर 4.99 लाख रुपये, कॉपरेटिव सोसाइटी पर 4.56 लाख, वन विभाग पर 4.64 लाख, सिंचाई विभाग पर 1.6 लाख, नगर पंचायत पर 1.19 लाख, पुलिस पर 1.61 लाख, कृषि विभाग पर 1.23 लाख रुपये सहित 27 सरकारी विभागों पर 32.02 लाख रुपये का बिल का बकाया है। बकाया बिलों के भुगतान के लिए ऊर्जा निगम की ओर से नोटिस भेजा रहा है। बिजली जमा नहीं होने पर बिजली के कनेक्शन काटने की कार्यवाही पर भी ऊर्जा निगम विचार कर रह है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि सभी विभागों के अलावा निजी बड़े बकायेदाराें को बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। यदि बिजली बिल जमा नहीं होता है तो विभाग सभी के कनेक्शन काटने की कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed