फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   क्लास में विद्यार्थी नहीं करें स्मार्ट फोन का इस्तेमाल

क्लास में विद्यार्थी नहीं करें स्मार्ट फोन का इस्तेमाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
क्लास में विद्यार्थी नहीं करें स्मार्ट फोन का इस्तेमाल
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की। उन्होंने गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल न करें इसका कड़ाई से पालन हो। बच्चे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित हो, लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे बच्चों के संबंध में उनके अभिभावकों को सूचना दी जाय।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए निरंतर कक्षाओं का जायजा लिया जाए। कमजोर विद्यार्थियों को होशियार विद्यार्थियों के साथ बैठाएं, पीछे बैठने वाले विद्यार्थियों को क्रमवार आगे बैठाएं। शैक्षिक मूल्यांकन के लिए अतिरिक्त कक्षायें और दैनिक परीक्षा भी की जाए। डीएम ने सीएमओ को विद्यार्थियों स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समय-समय पर शिविर लगाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा गोपाल ने अभिभावकों के साथ बैठकों, शैक्षिक योग्यता और सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने वीके प्रिंटर की एक वर्ष की सेवा विस्तार के संबंध में प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जिस पर डीएम ने नियमानुसार कार्यवाही के लिए समिति को निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम आरसी तिवारी, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, डीएसओ विनोद वल्दिया, अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपागी, अभिभावक संघ सदस्य दीपा आर्या, कुलदीप मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed