{"_id":"5c268384bdec22571f2ed4c5","slug":"31546027908-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल आर्य ने रोडवेज बस अड्डे में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल आर्य ने रोडवेज बस अड्डे में मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने रोडवेज बस अड्डे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान उपस्थित रजिस्टर में खामियां मिलने और कर्मचारियों को लंबी छुट्टी देने पर परिवहन मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेशन इंचार्ज को फटकारा। उधर मंत्री के छापे की सूचना के 10 मिनट बाद स्टेशन इंचार्ज और एआरएम मौके पर पहुंचे।
शुक्रवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य शाम करीब चार बजे रोडवेज बस अड्डे हल्द्वानी पहुंचे। मंत्री के बस अड्डे पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सूचना के 10 मिनट बाद स्टेशन इंचार्ज और एआरएम मौके पर पहुंचे। परिवहन मंत्री आर्य ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा। उपस्थिति रजिस्टर में ओवरराइटिंग मिलने पर उन्होंने स्टेशन इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने छुट्टी में गए कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश कर्मचारियों को दिसंबर में लंबी छुट्टी देने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही स्टेशन के सामने पार्क की गई बाइकों को भी सामने से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरएम से सफाई व्यवस्था का खास ध्यान देने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने 31 दिसंबर को देखते हुए नैनीताल और पर्यटक रूट में बसों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एआरएम वीके सैनी, स्टेशन इंचार्ज रमेश चंद्र रौतेला, प्रेम दुम्का, एचआर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने रोडवेज बस अड्डे पर छापा मारा
उपस्थिति रजिस्टर में पकड़ी खामियां, कर्मचारियों को एक साथ छुट्टी देने पर लगाई फटकार
मंत्री के छापे की सूचना पर भागे-भागे रोडवेज स्टेशन पहुंचे अधिकारी