{"_id":"5be891c3bdec2269602c5be4","slug":"31541968323-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के चलते दिनभर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के चलते दिनभर लगता रहा जाम
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
हल्द्वानी। शहर में अधिक वाहनों के आवागमन के चलते रविवार को भी दिनभर बरेली रोड से लेकर रोडवेज तक जाम लगता रहा। हालांकि यातायात पुलिस ने जाम को हटाने की भरपूर कोशिश की। यातायात पुलिस का कहना है कि छठ पर वाहनों के अधिक आने और जाने के कारण जाम लग रहा है।
रविवार को दोपहर रोडवेज बसों और कारों के आने से बरेली रोड पर जाम लग गया। इसी प्रकार जाम रोडवेज की तरफ भी रहा। वाहनों के दबाव का असर रामपुर रोड को जोड़ने वाली गलियों तक दिखाई दिया। स्थिति गंभीर होने पर यातायात पुलिस ने चौराहों पर मोर्चा संभाला था लेकिन रह रहकर जाम लग रहा था। हालांकि सबसे संकरा कालूसिद्ध मंदिर के पास यातायात पुलिस ने आवागमन दुरुस्त किया था। पुलिस का कहना है कि त्योहारों पर काफी लोग ड्यूटी पर जा रहे हैं। इसी कारण दिल्ली की बसों में चढ़ने के लिए मारामारी हो रही है। कालाढूंगी रोड पर भी जाम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने व्यवस्था को बनाए रखा। मुखानी चौराहे पर लाइट न जलने के कारण आवागमन मनमाने ढंग से चलता रहा। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा का भी मानना है कि मुखानी चौराहे की लाइट छह माह से बंद पड़ी है। नगर निगम को तकनीकी दिक्कतें दूर करना है। इस मामले में पुलिस ने कई बार पत्र लिखा है। आम लोगों का कहना है कि लाइट दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कोई पहल नहीं की है।