फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मां की मौत की खबर सुनकर फूटफूट कर रोई अर्शी

मां की मौत की खबर सुनकर फूटफूट कर रोई अर्शी

Wed, 12 Sep 2018 02:06 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
मां की मौत की खबर सुनकर फूटफूट कर रोई अर्शी
हल्द्वानी। अस्पताल में भर्ती अर्शा को जब उसकी मां पूनम की मौत के बारे में बताया गया तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी। पिता लक्ष्मीदत्त पांडे ने उसे यह खबर सुनाई। अभी तक वह मां की मौत से बेखबर थी। वह मौत की इकलौती चश्मदीद गवाह भी है। अर्शा का नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह हमले में गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मां पूनम पांडे की मौत की बात न बताने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


अर्शा के बार-बार पूछने पर परिजन मां पूनम की गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल में भर्ती होने की बात कही जा रही थी। पिछले कई दिनों में अर्शा की हालत में सुधार हुआ। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की दोपहर को पिता लक्ष्मीदत्त ने अर्शा को मां पूनम की हालत बिगड़ने की बात बताई। फिर कुछ समय बाद मां की मौत होने की सूचना दी। मां की मौत की खबर सुनते ही एक पल को अर्शा गुमसुम हो गई। बाद में वह फूट-फूट कर रोई और मां को याद किया। बाद में परिजनों ने किसी तरह अर्शा को संभाला।
विज्ञापन


मां की मौत खबर सुनकर फूट-फूटकर रोई अर्शा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed