फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देश भर से 50 प्रतिभागियों को मछली पालन की दी जानकारी

देश भर से 50 प्रतिभागियों को मछली पालन की दी जानकारी

Sat, 14 Jul 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
देश भर से 50 प्रतिभागियों को मछली पालन की दी जानकारी
fish spa
भीमताल (नैनीताल)। शीतजल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय (डीसीएफआर) में शुक्रवार को तीन दिवसीय मछली पालन एवं उन्नत प्रबंधन विधियों का कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ओमेगा 3 फेटीऐसीड मछली की विशेषता बताई गई। इस मछली को पौष्टिक आहार के महत्वपूर्ण बताया। किसानों से मछली पालन का आह्वान किया गया। मछली पालन के लिए पंचायतों, गांवों की तालाबों, नहरों, नदियों, झीलों के लिए लाभदायक बताया। वैज्ञानिकों ने कहा कि देशभर में करीब 50 मत्स्य प्रजातियां पाली जा रही हैं। इनसे प्रतिवर्ष 33 हजार करोड़ से अधिक मछली एवं मछलियों से संबधित उत्पाद 75 देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। दुनिया में 11 मिलियन टन मत्स्य उत्पादन के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। कार्यक्रम में चंपावत, मनान, सिक्किम, मेघालय, लेह लद्दाख, असोम आदि राज्यों से 25 महिलाओं सहित 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाशीर मछलियों की उपयोगिता, मछलियों के प्रज्जन बीज, बीज उत्पादन की जानकारी दी गई। निदेशक डीके शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को मछली उत्पादन कर लाखों रुपये कमाने को कहा। इस दौरान डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. डी बरुआ, एके जोशी, डॉ. एस अली, डॉ. आरएस पतियाल, डॉ. बीजू साम कलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed