फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा कुमाऊँं संभाग बैठक

भाजपा कुमाऊँं संभाग बैठक

Thu, 26 Apr 2018 02:06 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कुमाऊँं संभाग बैठक
कांग्रेस-
हल्द्वानी। भाजपा की कुमाऊं संभाग की बैठक में एससी-एसटी एक्ट के मामले में उपजे विवाद से बचने की चिंता खुलकर सामने आई। नेताओं ने कांग्रेस को कठघरे मेें खड़ा किया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा। बैठक मुख्य रुप से ग्राम स्वराज अभियान के तहत 28 अप्रैल से लेकर पांच मई तक के विस्तृत जनसंपर्क अभियान तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

कुमाऊं संभाग कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने कांग्रेस को न कभी संविधान की चिंता रही और न ही कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कोई कार्य किया। भाजपा को साजिश अनुसूचित जाति का विरोधी बताया जा रहा है। एससी एसटी एक्ट पर भाजपा के सही पक्ष की जानकारी ग्राम स्वराज अभियान के तहत लोगों को दी जाएगी। केंद्र सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पेटीशन दाखिल कर चुकी है जबकि विपक्ष सरकार पर एक्ट को कमजोर करने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल से लेकर पांच मई तक भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य नेता विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा की ही झोली में होगा। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने बताया कि युवा मोरचा छह दिसंबर तक सभी जिलों में समरसता अभियान चलाएगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मई माह के अंत में काल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद भगत सिंह कोश्यारी नहीं पहुंच पाए। इसी तरह कुमाऊं क्षेत्र से मंत्री बने विधायक भी शामिल नहीं हुए। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल सहित अन्य शामिल थे।


कुमाऊं संभाग की बैठक में उभर तक आई चिंता
ग्राम स्वराज अभियान में पार्टी और सरकार का रुख सामने रखने का फैसला

13 मई को देहरादून में कार्यसमिति
-बताया गया कि 13 मई को देहरादून में प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन होगा। ग्राम स्वराज अभियान के लिए नेरश बंसल, ज्योती प्रसाद गैरोला, खजान दास, विनय रुहेला को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed