फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ...तो पहली अक्तूबर से नहीं होगा गौला में खनन

...तो पहली अक्तूबर से नहीं होगा गौला में खनन

Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
...तो पहली अक्तूबर से नहीं होगा गौला में खनन
हल्द्वानी। त्रिवेंद्र सरकार के पहली अक्तूबर से गौला में खनन शुरू करने के आदेश को झटका लगा है। उच्च न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई के बाद इलेक्ट्रानिक तौल कांटों की निविदा स्थगित कर दी है। अब पांच अक्तूबर को सुनवाई के बाद ही फैसला होगा। हालांकि विभागीय जानकारों का दावा है कि पुरानी संस्था को भी कांटों का संचालन देकर खनन शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

हल्द्वानी लालकुआं धर्मकांटा समिति अर्जुनपुर ने उच्च न्यायालय में निविदा को लेकर याचिका दायर की। हाल ही में शासन ने गौला में किसी भी कीमत पर पहली अक्तूबर से खनन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर वन, वन निगम ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी थी। ई रवन्ना के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि की निविदा पूर्व में ही हो चुकी है सिर्फ इलेक्ट्रानिक कांटों को लेकर होनी थी। दरअसल नंधौर हल्द्वानी उज्ज्वल धर्मकांटा का समय 31 मई को समाप्त हुआ है। अब इस निविदा को लेकर बवाल हो गया है। जहां तकनीकी निविदा में बाहर हुए ठेकेदारों ने वन निगम पर लाखों लेकर दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरेाप लगाते हुए निविदा निरस्त करने की मांग की थी तो योग्य ठेकेदारों ने ही निविदा पर सवाल उठा दिए। इसके बाद उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप कर दिया इससे पहली अक्तूबर से खनन होता बेहद मुश्किल लग रहा है क्योंकि वाहनों की तुलाई नहीं होने पर उप खनिज निकासी नहीं दी जा सकती है। वहीं वन निगम के आला अधिकारी पहली अक्तूबर से ही खनन खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


नंधौर हल्द्वानी उज्ज्वल धर्मकांटा में भी शामिल हैं राजू जोशी

उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वाली समिति के सदस्य राजू जोशी नंधौर हल्द्वानी उज्ज्वल धर्मकांटा और हल्द्वानी लालकुआं धर्मकांटा दोनों ही समितियों में शामिल हैं। पिछली बार भी वह ठेका पाने वाली समिति के सदस्य थे इस बार भी तकनीकी निविदा में क्वालीफाई करने वाली चार कंपनियों में से एक हल्द्वानी लालकुआं धर्मकांटा में वह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed