फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएच में वाहनों की आवाजाही सुचारू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जुलूस, क्रमिक अनशन पर भी बैठे

एनएच में वाहनों की आवाजाही सुचारू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जुलूस, क्रमिक अनशन पर भी बैठे

Tue, 22 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
एनएच में वाहनों की आवाजाही सुचारू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जुलूस, क्रमिक अनशन पर भी बैठे
गरमपानी (नैनीताल) भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना से काकड़ीघाट तक चल रहे चौड़ीकरण के चलते बार-बार मार्ग बंद होने से भड़के लोगों ने सोमवार को किसान व्यापारी संघर्ष समिति के बैनर तले खैरना में जुलूस निकाला। लोगों ने तहसील में क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया। बाद में सड़क को मंगलवार से वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की जानकारी देते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करा दिया।
विज्ञापन

हाइवे बंद होने से खैरना से काकड़ीघाट के मध्य स्थित सुयालबाड़ी, लोहाली, सुयालखेत, जैरासी, दड्डा और गौणा के काश्तकारों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य गीता सुयाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल के नेतृत्व में यहां खैरना बाजार में जुलूस निकाला और तहसील कौश्याकुटोली में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार मार्ग बंद करने से काश्तकारों की सब्जी, फल व दूध बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके अलावा लोग भी बाजार से आवश्यक वस्तुएं नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आंदोलन की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार से दिन में एनएच में वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी है लेकिन रात में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, प्रकाश जोशी, मदन जीना, दलीप बोहरा, राजेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह मेहरा, रूप सिंह, रणजीत सिह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed