{"_id":"594fa0734f1c1b7e028b467a","slug":"31498390643-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में ड्रेस कोड निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में ड्रेस कोड निर्धारित
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज में ड्रेस कोड निर्धारित
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अब इंटर कालेजों की तर्ज पर डिग्री कालेज के छात्र-छात्राएं भी ड्रेस पहनकर महाविद्यालय जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के बाद स्वतंत्रता सेनानी स्व. जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया गया है। प्राचार्य डा. चंद्र राम की अध्यक्षता में हुई बैठक मे विभिन्न संकायों के लिए वर्दी का निर्धारण किया गया।
प्राचार्य डा. चंद्र राम ने महाविद्यालय के संस्थागत छात्र-छात्राओं से कहा है कि वह निर्धारित ड्रेस कोड के नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि हर संकाय के छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग ड्रेेस कोड निर्धारित किए गए हैं। कला संकाय के छात्र नेवी ब्लू पैंट और आसमानी कमीज, छात्राएं नेवी ब्लू कमीज और सफेद सलवार और दुपट्टा, विज्ञान संकाय के छात्र ग्रे पेंट और सफेद कमीज, छात्राएं ग्रे कमीज और सफेद सलवार, दुपट्टा और वाणिज्य संकाय के छात्र ब्राउन पेंट, क्रमी कलर की कमीज जबकि इसी संकाय की छात्राएं ब्राउन कमीज, क्रीम कलर की सलवार और दुपट्टा धारण कर महाविद्यालय आएंगे।