फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   303 government vehicles were scrapped in Nainital district

Nainital News: नैनीताल जिले में 303 सरकारी वाहन हुए कबाड़

Sat, 01 Apr 2023 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
303 government vehicles were scrapped in Nainital district
कुमाऊं। मोटर वाहन अधिनियम में हुए बदलाव के बाद नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर में आज से 431 सरकारी वाहन कबाड़ हो जाएंगे। सरकारी विभाग आज से इन वाहनों का इस्तेमाल राजकीय कार्यों के लिए नहीं कर सकते हैं। सबंंधित वाहनों को नीलाम किया जाएगा। ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ से कबाड़ हो रहे वाहनों के आंकड़े पता नहीं चल सके हैं।
विज्ञापन

नैनीताल जिले में मोटर वाहन अधिनियम में हुए संशोधन के बाद 303 सरकारी वाहन कबाड़ की श्रेणी में आ गए हैं। नियम के तहत इनको स्क्रैपिंग यार्ड में दिया जाना है। हालांकि स्क्रैपिंग यार्ड के लिए आवेदन ही नहीं हुआ है। नियम के तहत 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को सेवा नहीं लिया जाएगा। दूसरा नियम ये है कि इन सरकारी वाहनों को साधारण कबाड़ियों को नहीं दिया जाएगा। वाहनों को परिवहन विभाग की ओर से अधिकृत स्क्रैप डीलर को ही दिया जाएगा। अब तक नैनीताल जिले में किसी कंपनी ने स्क्रैपिंग यार्ड के लिए ठेका ही नहीं लिया है। परिवहन विभाग के अनुसार एक कंपनी ने इसके लिए आवेदन किया था लेकिन मानकों पर खरा नहीं होने के कारण उसका आवेदन निरस्त कर दिया है। जब तक स्क्रैपिंग यार्ड नहीं बन जाता तब तक पुराने सरकारी वाहनों को अपने पास रखने की जिम्मेदारी विभागों को ही होगी। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा पुराने वाहन वन विभाग और पुलिस के हैं। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि स्क्रैपिंग यार्ड में वाहन को देने से पहले उसकी नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

पुराना वाहन चलाया तो धारा 144 में मिलेगा दंड

हल्द्वानी। एक अप्रैल से अगर 15 साल पुराना सरकारी वाहन पंजीकरण विहीन हो जाएगा। इसके बावजूद अगर कोई भी पुराना वाहन चलते हुए मिला तो यह धारा 39 का उल्लंघन होगा। ऐसा करने पर संबंधित विभाग पर धारा 192 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर ने कहा कि सभी सरकारी विभाग सहयोग करें और पुराने वाहनों को सेवा में न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed