{"_id":"1f8129b6daaf41e4298947e22d0c7446","slug":"30-skill-development-centers-open-in-kumaon-goal-dakshaky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में 30 कौशल विकास केंद्र खोलना लक्ष्य:डा.शाक्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में 30 कौशल विकास केंद्र खोलना लक्ष्य:डा.शाक्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्या भारती से सम्बद्ध पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार दुर्गापुर के प्रधानाचार्य डा.किशन वीर सिंह शाक्य ने कहा है कि कुमाऊं में 30 कौशल विकास केंद्र खोलना उनका मुख्य लक्ष्य है।
बिना सरकारी मदद के संस्थान स्तर की सहायता से इन्हें विकसित किया जाएगा। जिसके बाद ही प्रदेश अथवा केंद्र सरकार स्तर पर कौशल केंद्रों की मदद के लिए मांग की जाएगी। इसमें सरकार के समक्ष इनके बृहद विस्तार का प्रोजेक्ट भी प्रस्ताव के रूप में रखा जाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर देश का श्रेष्ठ राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर लौटे डा.शाक्य ने कहा कि उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के इसी सवाल पर उनके समक्ष भी कुमाऊं में कौशल विकास के लक्ष्य को रखा था।
विज्ञापन
इसके लिए आईटीआई की स्थापना की जा चुकी है। इसके अलावा गेठिया में महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र समेत 4 बाल विकास केंद्रों के माध्यम से संस्थान कौशल विकास की कवायद शुरु कर दी गई है।
राष्ट्रपति पुरस्कार का श्रेय संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका नहीं वरन उनके विद्यालय के शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा व विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है।
वह तो विद्यालय व विद्यार्थियों के लिए मैनेजर तथा फैसिलिटेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभाओं को पहचान कर सही प्लेटफार्म देने का प्रयास किया है।
हाल की में विद्या भारती के विद्यालयों में टाप 5 में स्थान प्राप्त कर चुके पाप्रेज सरस्वती विहार को देश के अग्रणी संस्थानों में उच्च शिक्षर तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
कासगंज के गड़ियाकरम गांव से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले डा.शाक्य स्कूल आफ एजूकेटर, अणवृत न्यास, भारत विकास परिषद समेत कई अन्य सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आरके पाल, कार्यालय अध्यक्ष विजेंद्रनाथ गुप्ता, डा.माधव प्रसाद त्रिपाठी, सतीश चंद्र दुगापाल आदि मौजूद थे।