फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2800 students list sent to bank for tablet

टैबलेट के लिए 2800 विद्यार्थियों की सूची बैंक को भेजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
2800 students list sent to bank for tablet
हल्द्वानी। टैबलेट योजना का विद्यार्थियों को लाभ मिलने लगा है। शपथ पत्र सत्यापन के बाद छात्र-छात्राओं के खातों में टैबलेट की राशि पहुंचने लगी है। एमबीपीजी कॉलेज के 2800 लाभार्थियों के सत्यापन के बाद सूची बैंक को प्रेषित कर दी गई है। इनमें से कई विद्यार्थियों के खातों में टैबलेट की राशि पहुंच गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के 11905 छात्र-छात्राओं को टैबलेट की राशि वितरित की जानी है। चार जनवरी तक जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। उनके लिए टैबलेट का पैसा कॉलेज को मिल चुका है। इसके बाद 23 मार्च तक जिन्होंने प्रवेश लिए थे। उनकी टैबलेट राशि कॉलेज अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। इसके लिए शासन को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि टैबलेट के लिए शपथ पत्र सत्यापन के बाद बैंक को लाभार्थियों की सूची भेज दी गई है। कई लाभार्थियों को टैबलेट योजना का लाभ मिल चुका है। अब तक करीब 2800 छात्र-छात्राओं की सूची बैंक को भेज दी गई है। सभी लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed