फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   27, assistant forest conservator filled vacancies

27 सहायक वन संरक्षक के रिक्त पद भरे गए

Fri, 22 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 22 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन

 प्रमुख वन संरक्षक वीना सेखरी ने बृहस्पतिवार को सहायक वन संरक्षकों के ख्ााली पदों पर वन क्षेत्राधिकारियों को वरिष्ठता क्रम में प्रभारी सहायक वन संरक्षक के रूप में तैनात किया है। सभी को एक सप्ताह के भीतर नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक वीना सेखरी ने मदन लाल राही को हरिद्वार वन प्रभाग से प्रभारी सहायक वन संरक्षक के रूप में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव, प्रकाश चंद्र पांडे अल्मोड़ा वन प्रभाग से बागेश्वर वन प्रभाग, कुंवर सिंह रावत को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं में यथावत, गंभीर सिंह को देहरादून वन प्रभाग से अनुश्रवण मूल्यांकन एवं आडिट, विश्वपाल सिंह को देहरादून वन प्रभाग यथावत, सुभाष चंद्र को चकराता वन प्रभाग से प्रशिक्षक केंद्र रामपुर मंडी, जगदीश चंद्र चंपावत वन प्रभाग को यथावत, रमेश चंद्र को लैंसडोन वन प्रभाग से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग, नंद किशोर पांडे को सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा से प्रशिक्षण केंद्र जैंती अल्मोड़ा, कलम सिंह को तराई पश्चिमी वन प्रभाग से कार्बेट टाइगर रिजर्व, देवेंद्र प्रसाद लोहनी वन वर्धनिक साल को यथावत, जगमोहन दोसाद को रामनगर वन प्रभाग यथावत, गोविंद सिंह डंगवाल को मुख्य वन संरक्षक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी से तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, विनय मोहन रतूड़ी देहरादून वन प्रभाग से टौंस वन प्रभाग पुरोला, अनिल कुकरेती हरिद्वार वन प्रभाग से अनुश्रवण मूल्यांकन एवं आडिट, मुरली मनोहर भट्ट को नैनीताल वन प्रभाग से पिथौरागढ़ वन प्रभाग, रमेश चंद्र जोशी को रामनगर वन प्रभाग से केदारनाथ वन्यजीव में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


रामलाल आर्य को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत यथावत, त्रिलोक सिंह शाही को नैनीताल वन प्रभाग से रामनगर वन प्रभाग, किशन लाल को टिहरी डैम द्वितीय उत्तरकाशी से भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी, बल्लभ लाल को नरेंद्र नगर वन प्रभाग से मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल, शिव लाल को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग से बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर, गिरीश चंद्र बेलवाल को भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी से लैंसडोन वन प्रभाग कोटद्वार, प्रेम चंद्र शर्मा हरिद्वार वन प्रभाग से मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण, वीरेंद्र सिंह नरेंद्र नगर वन प्रभाग मुनिकीरेती से टिहरी डैम द्वितीय उत्तरकाशी, चंदन गिरी गोस्वामी को अल्मोड़ा वन प्रभाग से गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, नवल किशोर पांडे मुख्य वन संरक्षक प्रचार एवं प्रसार से यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक ने प्रभारी सहायक वन संरक्षक के किसी भी प्रकार के अवकाश के प्रार्थना पत्र एवं स्थानांतरण रुकवाने के प्रत्यावेदन को स्वीकार न करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed