फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   23 kg were poor sweet

23 किलो खराब मिली मिठाई, नष्ट की

Mon, 02 Mar 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 02 Mar 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
23 kg were poor sweet

होली के मद्देनजर रविवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामनगर, पीरूमदारा क्षेत्र के 30 प्रतिष्ठानों में छापेमारी की, जिसमें दो मिठाई की दुकानों में खामियां पाई गई। टीम ने 23 किलो मिठाई को नष्ट कराया। छापामार कार्रवाई की सूचना से दुकान स्वामियों में खलबली मच गई, जबकि कई शटर गिराकर चलते बने।

विज्ञापन


जिला खाद्य निरीक्षक एके फुलोरिया के नेतृत्व में टीम ने रानीखेत रोड, लखनपुर, कोसी रोड, मुख्य बाजार में अभियान चलाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र पीरूमदारा में छामापार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह ने बताया कि मावा, मिठाई विक्रेताओं के अलावा 6-7 रिटेलरों की दुकानों में छापे मारे गए, जिसमें सत्यम स्वीट्स में 20 किलो तो लक्की स्वीट्स में 3 किलो मिठाई खराब मिली। जिसे दुकान स्वामी ने खुद ही नष्ट किया।
विज्ञापन


दोनों दुकानदारों को नोटिस दिया गया कि भविष्य में ऐसा न करें, वरना कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने चिप्स विक्रेताओं को अत्यधिक रंग वाले चिप्स न बेचने की  चेतावनी दी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालकुआं प्रकाश फुलारा भी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed