{"_id":"6a514a0bd64f67920c0482f8","slug":"23-absconding-accused-in-forest-crimes-arrested-nainital-news-c-418-1-ntl1004-8333-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 23 वन अपराधों में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 23 वन अपराधों में फरार आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज की टीम ने वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पेड़ों की तस्करी, अवैध कटान समेत 23 मामले दर्ज हैं। रेंजर शेखर चंद्र तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी गांव गोबरा निवासी लखविंदर को मुखबिर की सूचना पर गुलजारपुर बीट के प्लॉट नंबर-2 से गिरफ्तार किया। बताया कि लखविंदर के खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 के बीच सागौन, शीशम और खैर के पेड़ों के अवैध कटान से जुड़े कुल 23 वन अपराध दर्ज हैं। लंबे समय से वन विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन