{"_id":"6ab2e31a4e5f62265501f748","slug":"22-complaints-resolved-at-upcl-camps-haldwani-news-c-337-1-ha11021-137123-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यूपीसीएल के शिविरों में 22 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यूपीसीएल के शिविरों में 22 शिकायतों का निस्तारण
Wed, 23 Sep 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन की ओर से मंगलवार को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया गया।
गुजरौड़ा फतेहपुर, नई आईटीआई रामपुर रोड और इंद्रपुर चौराहा लालकुआं में लगे शिविर में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर ही 17 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि पांच शिकायतें मीटर चेकिंग की थी। यह उपभोक्ता के स्तर से कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि शिविर में विद्युत बिलों से जुड़ी समस्याओं के साथ ही स्मार्ट मीटर की शंका का समाधान किया गया। इस दौरान पांच उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए। साथ ही बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या का भी निस्तारण किया गया। शिविर में एसडीओ मनोज, तिवारी, जेई धीरज पंत आदि शामिल रहे।