{"_id":"5cd1ec86bdec2207292556a1","slug":"21557261446-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक किनारे महिला को कार मारी टक्कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक किनारे महिला को कार मारी टक्कर मौत
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल ) लालकुआं बाजार से अपने घर आ रही महिला को शिवपुरी कॉलोनी के सामने सोमवार की रात कार नेटक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। घायल महिला को परिजन हल्द्वानी बेस अस्पताल लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाली कार की तलाश कर रही है।
शिवालिकपुरम हल्दूचौड़ निवासी हरचरन सिंह की पत्नी कुलजीत कौर (28) मंगलवार शाम करीब आठ बजे लालकुआं बाजार से घरेलू सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। शिवपुरी कॉलोनी के पास ऑटो से उतर कर वह पैदल घर के लिए निकली। इस बीच तेज गति से लालकुआं की तरफ जा रही एक अज्ञात कार ने कुलदीप कौर को जोरदार टक्कर मार दी। महिला गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। हादसे को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजन घायल महिला को लेकर हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने देखने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का एक सात साल का एक बेटा है। मौत की सूचना मिलने के बाद कोतवाली के उपनिरीक्षक चेतन सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत
पुलिस कार की तलाश में जुटी