फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   थर्टी फर्स्ट पर पर्यटन घटने की होगी समीक्षा: डीएम

थर्टी फर्स्ट पर पर्यटन घटने की होगी समीक्षा: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट पर पर्यटन घटने की होगी समीक्षा: डीएम
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद डीएम विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। उन्होंने कहा कि इस बार थर्टी फर्स्ट पर पर्यटन कुछ कम रहा है। कुछ कारण उनकी जानकारी में आ चुके हैं। सभी कारणों की समीक्षा कर पर्यटन बढ़ाने को प्रयास किए जाएंगे। पांच अतिरिक्त प्रभार मिलने पर डीएम ने कहा कि कार्य के आधार पर सभी विभागों को समय दिया जाएगा। कहा कि घाटे में जा रहीं इकाईयों की समीक्षा कर कारणों का पता लगाया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में केएमवीएन की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए नए डेस्टिेशन तलाश कर उनका विकास किया जाएगा। सूखाताल झील को पुनर्जीवित करने के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। सूखाताल झील में वाहनों की पार्किंग, उनसे शुल्क वसूली के सवाल पर सुमन ने कहा कि यह मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है। प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। इस दौरान केएमवीएन के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, करुणा अधिकारी, डॉ. बीना सुयाल, साहसिक पर्यटन अधिकारी गिरधर सिंह मनराल आदि थे।
विज्ञापन



थर्टी फर्स्ट पर पर्यटन घटने की समीक्षा होगी : डीएम
डीएम ने लिया एमडी केएमवीएन का चार्ज
कहा, पर्यटन को बढ़ाना होगी प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed