फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे व बस स्टेशन पर जलेंगे अलाव

रेलवे व बस स्टेशन पर जलेंगे अलाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
रेलवे व बस स्टेशन पर जलेंगे अलाव
रामनगर (नैनीताल)। लगातार बढ़ती सर्दी के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल परिसर समेत मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पास किया गया। उत्तरायणी मेले का आयोजन और तीन मोहल्लों का एक नाम करने के प्रस्ताव भी पारित हुए।
विज्ञापन

चेयरमैन मो. अकरम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हुई। इसमें नगर पालिका सीमांतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पोल एवं तार लगाने, बंदरों को पकड़कर जंगलों में छुड़वाने, प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव के माध्यम से उत्तरायणी मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया। मोहल्ला कंजरपड़ाव, गिहार बस्ती, जाटव बस्ती का नाम अंबेडकरपुरम करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। बस अड्डों, अस्पताल परिसर, मीट विक्रेताओं के प्रार्थनापत्र पर नगर में छोटा मीट एवं बड़ा मीट, लाइसेंसधारकों को बाहर से लाकर नगर सीमा में बेचने की अनुमति दी गई। सफाई एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने, ऊर्जा निगम को शहर में टूटे, टेढ़े खंबों को ठीक करने का निर्णय लिया। बैठक में सभासद भुवन सिंह डंगवाल, कमला ढौडियाल, विमला देवी, भुवन चंद्र, मुजाहिद, अजमल, आसमा, शुचि बंसल, गुलाम सादिक, मुंतजिर, मेहराज बानो, तनुज दुर्गापाल, मनव्वर हुसैन, मो. उस्मान, नफीसा बेगम, रुबीना, शिवि अग्रवाल, खष्टीनंदन जोशी, ईओ मनोज दास, मानचित्रकार भुवन चंद्र पांडे, सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती, लिपिक फिरोज अली जाफरी रहे।
विज्ञापन


रेलवे और बस स्टेशन पर अलाव जलेंगे
उत्तरायणी मेला भी होगा, तीन मोहल्लों का एक नाम करने का प्रस्ताव
रामनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed