फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विक्रम के रोबोटिक डांस का जादू

विक्रम के रोबोटिक डांस का जादू

Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
विक्रम के रोबोटिक डांस का जादू
हल्द्वानी। रोबोटिक डांसर और बबल आर्टिस्ट के तौर अपनी खास पहचान बना चुके पिथौरागढ़ के पोखरी खगरौली गांव निवासी विक्रम सिंह बोरा ने कहा कि उनकी डांसिंग का सफर बढ़ाने में स्व. लोकगायक पप्पू कार्की ने बड़ी भूमिका निभाई है। जोहार महोत्सव में अपने रोबोटिक डांस की प्रस्तुति देने पहुंचे विक्रम भावुक हो गए। बताया कि लोकगायक पप्पू कार्की के बिना मंच में आज पहली बार प्रस्तुति दी है। 2012 से बतौर मार्गदर्शक पप्पू कार्की का साथ मिला। उन्होंने बताया कि बचपन से ही डांस का शौक था। विक्रम ने बताया कि वह पिता रमेश सिंह बोरा, मां तुलसी देवी, दो भाइयों गोविंद सिंह, सतीश सिंह के साथ मुंबई में रह रहे हैं। सोनी टीवी, जी तेलुगू समेत कई टीवी रियलिटी शो में अपने डांस का धमाल मचा चुके विक्रम के मुताबिक सच्चे दिल से अगर किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयत्न किया जाए तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed