{"_id":"5be5ea08bdec2269bb4204d2","slug":"21541794312-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य ओलंपिक खेलों में फुटबाल टीम को प्रवेश से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य ओलंपिक खेलों में फुटबाल टीम को प्रवेश से रोका
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राज्य और जिला फुटबाल एसोसिएशन के टकराव से एक ही जिले की दो फुटबाल टीमें राज्य ओलंपिक खेलों में भेज दी गईं। जिला फुटबाल एसोसिएशन द्वारा चुनी गई टीम को राज्य ओलंपिक संघ ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया। राज्य फुटबाल एसोसिएशन की टीम को ओलंपिक खेलों में प्रवेश दे दिया गया है।
राज्य में सितंबर से फुटबाल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। अक्तूबर माह में फुटबाल संघ का रुद्रपुर में चुनाव हुआ था। आर्येंद्र शर्मा गुट ने चुनाव में पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही इसकी शिकायत खेल निदेशालय से की। इस विवाद की छाया जिले के फुटबाल जिले के खिलाड़ियों पर पड़ना तय हो गया। राज्य फुटबाल संघ के सचिव आरिफ अली ने शिवालिक स्कूल में चार नवंबर को फुटबाल टीम के चयन के लिए ट्रायल कराया। छह नवंबर को टीम चुन ली गई।
इधर, जिला फुटबाल संघ के सचिव दिनेश बिष्ट ने पाल कालेज में छह नवंबर को ट्रायल कराया। फाइनल ट्रायल आठ को हुआ। आठ को जिला फुटबाल संघ ने टीम की घोषणा कर दी। शुक्रवार को दोनों टीमें रुद्रपुर स्थित आयोजन स्थल पर पहुंच गईं। जिला ओलंपिक संघ से मान्यता मिलने के कारण राज्य फुटबाल संघ की टीम को राज्य ओलंपिक खेलों में प्रवेश मिल गया। जिला ओलंपिक संघ से मान्यता नहीं होने के कारण जिले की टीम को राज्य ओलंपिक खेलों में शामिल होने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
राज्य ओलंपिक खेलों के लिए राज्य फुटबाल संघ की टीम को प्रवेश मिल गया है। नियमानुसार हमारी टीम सही है।
-आरिफ अली, सचिव राज्य फुटबाल संघ
हमारी टीम को प्रवेश नहीं दिया गया है। राज्य ओलंपिक समिति से उनकी वार्ता हुई है वह रात में इस पर निर्णय लेंगे। मैं शनिवार को ही इस संबंध में ज्यादा जानकारी दे सकता हूं।
-दिनेश बिष्ट, सचिव, जिला फुटबाल संघ
फुटबाल की दो टीमों में से एक ‘बैक किक’
राज्य ओलंपिक खेलों में भेज दीं जिले की दो टीमें, एक को रोका