{"_id":"5bd9ec84bdec2269525f957f","slug":"21541008516-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ सदन ने जीती वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं की चैंपियन ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ सदन ने जीती वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं की चैंपियन ट्राफी
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं की चैंपियंस ट्राफी नीलकंठ सदन के नाम रही। उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। समारोह के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इससे पूर्व सेना के नरसिंह मैदान में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने दीप जलाकर किया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। सूर्य नमस्कार, राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। ताइक्वांडो, एरोबिक्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। सभी अतिथियों का उन्होंने आभार भी जताया। इसके बाद दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं की शुरुआत हुई।
विभिन्न वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सीनियर छात्र वर्ग में संदीप अधिकारी, छात्रा वर्ग में दृष्टि शाह, कुमकुम कबडवाल, मिडिल ब्वाय में मधुल श्रीवास्तव, छात्रा वर्ग में रिया मेहरा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। सर्वोच्च प्रदर्शन के आधार पर नीलकंठ सदन ने चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमाया। कामेट सदन के नाम मार्च पास्ट ट्राफी गई।संचालन रचना, जय श्री पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।