फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   श्रम कानूनों को कमजोर कर रही केंद्र सरकार

श्रम कानूनों को कमजोर कर रही केंद्र सरकार

Mon, 08 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
श्रम कानूनों को कमजोर कर रही केंद्र सरकार
Left parties
हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के 10वें सम्मेलन में छह प्रस्ताव पास किए गए। नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें कमलेश अध्यक्ष, महेंद्र महासचिव बने। संगठन के सदस्यों ने शहर में जुलूस भी निकाला। खुले सत्र में पछासं के अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों, नौजवानों पर चौतरफा हमला किया है। श्रम कानूनों को कमजोर कर मजदूरों के जनवादी अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। कौशल विकास के नाम पर छात्रों से हाड़तोड़ काम लेकर उनका शोषण किया जा रहा है। महिला हिंसा बढ़ रही है। एसटीएच से शुरू जुलूस रोडवेज स्टेशन से मंगल पड़ाव होकर ओमकार हॉल पहुंचा। सभा में पंतनगर सिडकुल के इंटर्राक मजदूर संगठन से सौरभ, ऑटोलाइन इंप्लाइज यूनियन से अनिल, ठेका मजदूर कल्याण समिति से मनोज, ब्रिटानिया श्रमिक संघ के गणेेश मेहरा, ऐमिनेंट मजदूर संगठन के हेम नेगी, डेल्टा श्रमिक संगठन रामनगर से हिमांशु कुमार, रिचा श्रमिक संगठन काशीपुर से सुरेश शर्मा, किच्छा से इंटर्राक मजदूर संगठन से राकेश कुमार, दिनेशपुर से विजय सिंह, पत्रिका प्रेरणा अंशु से रूपेश कुमार, रजनी, पीपी आर्या, इंकलाबी मजदूर केंद्र के महासचिव खीमानंद ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed