{"_id":"5b202f424f1c1b254d8b6165","slug":"21528835906-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में उमड़ी भीड़, परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में उमड़ी भीड़, परेशान रहे उपभोक्ता
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
India Post Payment Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डाक विभाग का सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के बाद मंगलवार को डाकघर में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। नए सिस्टम पर पहले दिन कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतें आईं। सिस्टम पर ठीक से काम न कर पाने के कारण उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। नए सिस्टम पर पहले दिन बिलिंग, चेक क्लीयरेंस आदि का काम नहीं हो पाए। डाकघर के नए सिस्टम से पहले दिन काम सुचारु नहीं हो सका।
सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते डाक विभाग ने चार दिन के लिए वित्तीय लेन-देन बंद किया था। इस वजह से लोगों के रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, जमा, निकासी समेत तमाम काम नहीं हो सके थे। मंगलवार को डाकघर में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सिस्टम का प्रशिक्षण लिए कर्मचारियों को पहले दिन नए सिस्टम पर काम करने में दिक्कतें आईं। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर वाईके बमेठा ने बताया कि चार दिन से बंद कामकाज के चलते भीड़ हुई लेकिन सभी के काम निपटाए गए। नया सिस्टम होने से कुछ दिक्कतें जरूर आईं। उन्होंने बताया कि अब डाकघर का सॉफ्टवेयर चेन्नई से जुड़ गया है। पेंशन, सैलरी, बिल पेमेंट आदि अब सीधे निदेशालय के जरिए होंगे। डाकघर पूरे देश के सिस्टम के साथ जुड़ गया है। कामकाज सुचारु होने में एक दो दिन का समय लगेगा। इससे पहले रामनगर के सहायक डाक निरीक्षक डीएस पांगती ने नए सिस्टम का उद्घाटन किया। इस मौके पर विपणन प्रबंधक जितेंद्र मर्तोलिया, सिस्टम मैनेजर प्रदीप उप्रेती आदि थे।
सॉफ्टवेयर हुआ अपग्रेड पर काम नहीं हो सका सुचारु
चेक, बिलिंग आदि में आई दिक्कत
चार दिन तक वित्तीय लेन-देन बंद होने के बाद डाकघर में उमड़ी भीड़
कामकाज सुचारु न होने से लोगों को परेशानी