फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज से उठेगा अस्पतालों का सामान्य कचरा

आज से उठेगा अस्पतालों का सामान्य कचरा

Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
आज से उठेगा अस्पतालों का सामान्य कचरा
हल्द्वानी। रविवार से निगम क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों के अस्पताल का सामान्य कचरा नगर निगम उठाएगा। मेयर और नगर आयुक्त ने आईएमए के साथ बैठक में यह निर्णय लिया है। उधर, सामान्य कचरा उठाने के लिए नगर निगम इसकी रिकार्डिंग भी कराएगा। साथ ही पॉलिथीन को निगम की गाड़ी में खाली करके कूड़ा लिया जाएगा। इसके एवज में अस्पतालों से किराया भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को तीन बजे मेयर जोगेंद्र रौतेला, नगर आयुक्त हरवीर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने नगर निगम के सभागार में आईएमए के डॉक्टरों की साथ बैठक की। डॉक्टरों ने अस्पताल से सामान्य कचरा नहीं उठाने के आरोप नगर निगम पर लगाए। कहा कि उनके अस्पतालों में कई टन कूड़ा जमा हो गया है। उधर, एडीएम और नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने कहा कि दो दिन पूर्व नगर निगम की ओर से अस्पतालों का कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भेजी गई थी। कूड़ा जब ट्रंचिंग ग्राउंड में पहुंचा। वहां कूड़ा बीनने वालों ने जब पॉलीथीन फाड़ी तो उसमें जैव चिकित्सीय कचरा पाया गया था। इसके बाद नगर निगम ने कूड़ा उठाना छोड़ दिया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम रविवार से दो गाड़ियां भेजेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल और निगम के कर्मचारी पॉलिथीन निगम में गाड़ी में खाली करेंगे। इसके बाद इस कूड़े के जांच के बाद ही कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में ले जाया जाएगा। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि निगम अपने परिक्षेत्र और इसके आस-पास के बड़े अस्पतालों का सामान्य कूड़ा लेगा। इसके एवज में अस्पतालों से चार्ज भी लिया जाएगा। रविवार को बृजलाल और सेंट्रल अस्पताल से सामान्य कचरा लेने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी तुहीन कुमार, डॉ. जेएस खुराना, डॉ. गौरव सिंघल, डॉ. अजय पांडे, डॉ. डीसी पंत, डॉ. महेश तिवारी सहित कई डाक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed