{"_id":"6aeb8f387d8801afa2076d5f","slug":"mbpg-college-becomes-kabaddi-champion-nainital-news-c-238-1-shld1023-132168-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज बना कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज बना कबड्डी चैंपियन
Thu, 05 Nov 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने अपने नाम किया। डीएसबी परिसर में नॉकआउट आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट रहे। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक सह-चयन प्रक्रिया भी थी। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो दिसंबर में एमजीएम यूनिवर्सिटी मोहाली में होने वाले नॉर्थ जोन कबड्डी टूर्नामेंट में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां कुलसचिव प्रो. रीतेश साह, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, मनमोहन बसेरा, मोनिका, राजेंद्र नेगी, कमलेश भंडारी आदि थे।