फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एचएमटी से वेतन संबंधी दस्तावेज जुटाने को तीन सदस्यीय कमेटी गठित

एचएमटी से वेतन संबंधी दस्तावेज जुटाने को तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
एचएमटी से वेतन संबंधी दस्तावेज जुटाने को तीन सदस्यीय कमेटी गठित
एचएमटी
हल्द्वानी। एचएमटी कर्मचारियों को कैंटीन एलाउंस, अंतरिम राहत और पीएफ के मामले को लेकर शुक्रवार को ईपीएफओ दफ्तर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। फैक्ट्री प्रबंधन ने ईपीएफओ द्वारा मांगे गए वेतन एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे, इसके बाद ईपीएफओ ने फैक्ट्री से वेतन संबंधी दस्तावेज जुटाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन के अड़ियल रुख को लेकर कर्मचारियों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन

रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री की स्थापना के समय वहां लगभग 1200 कर्मचारी तैनात थे। स्थापना के कुछ साल बाद कंपनी घाटे में गई तो प्रबंधन ने अधिकतर कार्मिकों को वीआरएस देकर विदा कर दिया, जबकि 143 कर्मचारियों ने वीआरएस नहीं लिया। महीना भर पहले ही कंपनी प्रबंधन ने फैक्ट्री में नोटिस चस्पा कर ताले डाल दिए। इससे पहले ही 143 कर्मचारियों की ओर से ईपीएफओ दफ्तर में पीएफ की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर धारा 7 (ए) के तहत दावा किया था। उन्होंने अंतरिम राहत और कैंटीन एलाउंस की भी मांग की। जिसके बाद ईपीएफओ ने फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी कर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने ईपीएफओ को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन

शुक्रवार को फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता में भी प्रबंधन ने दस्तावेज नहीं दिए। इस पर क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ कुमाऊं आशीष कुमार ने अधिकारियों की तीन सदस्यीय गठित कर फैक्ट्री जाकर दस्तावेज हासिल करने के निर्देश दिए। वार्ता में एचएमटी कामगार संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह और महामंत्री मुकेश तिवारी के अलावा प्रबंधन की ओर से बीएस बर्गली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएमटी से दस्तावेज जुटाने को तीन सदस्यीय कमेटी गठित
कैंटीन एलाउंस और अंतरिम राहत के मुद्दे पर ईपीएफओ दफ्तर में त्रिपक्षीय वार्ता


एचएमटी कार्मिकों के कैंटीन एलाउंस एवं अंतरिम राहत की राशि भुगतान को लेकर बैठक हुई थी। प्रबंधन ने दिसंबर 2016 से 22 मार्च 2019 तक का न तो पीएफ जमा किया है और न ही कोई भी रिकार्ड उपलब्ध कराया है। रिकार्ड जुटाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। उक्त कमेटी में शामिल अधिकारी फैक्ट्री जाकर दस्तावेज हासिल करेंगे। -आशीष कुमार क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ कुमाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed