फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जल संस्थान की रोस्टिंग से सुधरा नैनी झील का जलस्तर

जल संस्थान की रोस्टिंग से सुधरा नैनी झील का जलस्तर

Wed, 20 Feb 2019 01:42 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
जल संस्थान की रोस्टिंग से सुधरा नैनी झील का जलस्तर
nainital - फोटो : file photo
नैनीताल। नैनीझील का जलस्तर सुधर रहा है, यह असर नैनी झील के लिए जल संस्थान की ओर से की जा रही रोस्टरिंग से देखने को मिल रहा है। आंकड़ों को देखें तो इस बार फरवरी में झील का जल स्तर सामान्य से 5.75 फुट ऊपर है, जो वर्ष 2017 के आंकड़े माइनस 1.2 फुट और वर्ष 2018 के सामान्य से 2.56 फुट ऊपर से कहीं अधिक है। वहीं झील का जलस्तर वर्ष 2012 के बाद फरवरी में पहली बार इतना ऊपर आया है।
विज्ञापन

नैनीताल की जलापूर्ति का एकमात्र माध्यम नैनीझील का जलस्तर बढ़ते उपभोक्ताओं और निरंतर घटती बारिश, बर्फबारी के बाद घटता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 और 17 में फरवरी में ही झील का जलस्तर सामान्य से 1.2 फुट तक नीचे पहुंच गया था। इस पर जल संस्थान द्वारा पिछले वर्ष रोस्टरिंग चालू कर पानी की आपूर्ति में कटौती की, नतीजतन इस वर्ष सकारात्मक परिणाम सामने आए है। वहीं वर्ष 2012 के बाद पहली बार झील के जलस्तर ने सामान्य से पांच फुट ऊपर के आंकड़े को छुआ है।
विज्ञापन




जल संस्थान की रोस्टरिंग से सुधरा नैनी झील का जलस्तर
आठ साल में इस बार सर्वाधिक है लेक का लेवल


जल संस्थान ने जनवरी 2018 से शुरू की रोस्टरिंग
जल संस्थान के ईई संतोष उपाध्याय ने बताया कि नैनीझील के गिरते जलस्तर को देखते हुए विभाग ने जनवरी 2018 से रोस्टरिंग शुरू की। इसके तहत पिछले वर्ष जनवरी के बाद नगर में प्रतिदिन आठ एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो फरवरी में और घटाकर सात एमएलडी कर दिया गया है। पूर्व में नगर में 14 एमएलडी तक पानी की आपूर्ति जल संस्थान द्वारा प्रतिदिन की जाती थी। इस कटौती के बाद झील जल स्तर में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2012 के बाद फरवरी में झील का जलस्तर, बारिश का अनुपात और जल संस्थान द्वारा की गई जल आपूर्ति
वर्ष झील का जलस्तर (फुट में) बारिश का अनुपात (मिमी में) जल आपूर्ति (एमएलडी में)
2012 +5.05 3.81 13
2013 +4.05 513.08 14
2014 +4.15 109.82 14
2015 +4.07 130.81 14
2016 -1.00 17.78 14
2017 -1.02 33.02 14
2018 +2.56 32.00 08
2019 +5.75 79.00 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed