फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अच्छी पहल: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं चलेंगी

अच्छी पहल: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं चलेंगी

Tue, 01 Jan 2019 01:51 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अच्छी पहल: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं चलेंगी
student shimla
हल्द्वानी। शीतकालीन अवकाश के दिनों में एकेडमिक सेल द्वारा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2019 की तैयारी के लिए उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं, 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए नैनीताल जिले में तीन स्थानों पर कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कोचिंग कक्षाओं के लिए जो इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकें हैं वे ऑफ लाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह मर्तोलिया के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड में कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ दो जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इसी तरह एलपी इंटर कॉलेज भीमताल में तीन जनवरी को, ब्लॉक कोटाबाग में राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में चार जनवरी को कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत होगी। ऑफ लाइन पंजीकरण करने के लिए छात्र-छात्राएं वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड उसे पूर्ण रूप से भरकर, उसमें निर्धारित स्थान पर फ ोटो चस्पा कर, अपने प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाकर संबंधित केंद्रों पर जमा कर सकते हैं। यह आवेदन फार्म कोचिंग कक्षाओं के शुभारंभ के दिन सुबह दस बजे तक जमा होंगे।
विज्ञापन



अच्छी पहल : बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं चलेंगी
जीजीआईसी में कल होगा शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed