{"_id":"5c26825ebdec2256a47cc2f9","slug":"201546027614-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वच्छ शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्वच्छ शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करेंगे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अब स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को कूड़े, गंदगी से परेशानी नहीं होगी। रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक पर्यावरण और स्वास्थ्य प्रबंधन आलोक तिवारी के निर्देशानुसार ट्रेन का कूड़ा काठगोदाम में ही निस्तारित हो जाएगा।
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12040) दिल्ली से चलकर दोपहर 11:40 बजे काठगोदाम पहुंचती है। ट्रेन में यात्रियों को नाश्ता, खाना दिया जाता है। इस नाश्ते, खाने के पैकेट, बचा हुआ खाना आदि बोगियों में रखे कूड़ेदान में ही भरा जाता है। ट्रेन के काठगोदाम पहुंचने पर भी इस कूड़े को निस्तारित नहीं किया जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों ने कई बार इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की। हाल ही में रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक पर्यावरण और स्वास्थ्य प्रबंधन आलोक तिवारी ने काठगोदाम स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था। तब यह मुद्दा उनके सामने उठाया गया था। इसके बाद तिवारी ने आईआरसीटीसी और ठेकेदार को काठगोदाम में ही कूड़ा निस्तारित करने के निर्देश दिए। अब कूड़े को काठगोदाम स्टेशन पर उतारकर ट्रंचिंग मैदान में निस्तारित किया जाएगा। इससे यात्रियों को गंदगी से परेशानी नहीं होगी और वे साफ ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
अब ‘स्वच्छ’ शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करेंगे यात्री
दिल्ली से आने वाले यात्रियों का कूड़ा काठगोदाम में होगा निस्तारित
काठगोदाम से सफर करने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
ये होंगे फायदे
- ट्रेनों पर पत्थरबाजी थमेगी, ट्रैक के दोनों तरफ बचा खाना फेंका जाता है, जिसको खाना नहीं मिलता है वो ट्रेन पर पत्थरबाजी करता है। अब यह नहीं होगा।
- ट्रैक किनारे पड़े खाने की तलाश में वन्य जीव ट्रेन की चपेट में आकर प्राण गंवाते थे। अब वन्य जीवों को जानलेवा नुकसान नहीं होगा।
- ट्रैक के दोनों ओर सफाई रहेगी और नगर निगम को परेशानी नहीं होगी।