फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऑफलाइन व्यवस्था के तहत पास हुए 15 नक्शे

ऑफलाइन व्यवस्था के तहत पास हुए 15 नक्शे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
ऑफलाइन व्यवस्था के तहत पास हुए 15 नक्शे
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के क्षेत्रीय कार्यालय में ऑफलाइन व्यवस्था लागू होने के साथ ही भवन मानचित्र स्वीकृत होना शुरू हो गया है। पुरानी व्यवस्था के तहत पहले ही दिन 15 आवासीय मकानों के नक्शे स्वीकृत किए गए। माना जा रहा है कि ऑफलाइन व्यवस्था के तहत अब लंबित नक्शों के निस्तारण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

डीएम/प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सुमन ने 22 सितंबर को हल्द्वानी शहर, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नक्शे स्वीकृत करने की ऑफलाइन व्यवस्था पर रोक लगाते हुए ऑनलाइन भवन मैपिंग एप्रुवल सिस्टम शुरू किया था, लेकिन कभी स्टाफ की कमी तो कभी सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कतों के चलते नई व्यवस्था में एक भी नक्शा स्वीकृत नहीं हो सका था। ऐसे में प्रस्तावित भवन स्वामियों से लेकर निजी क्षेत्र के आर्किटेक्ट, बिल्डिंग डिजाइनर, प्लानर सभी परेशान थे। एसोसिएशन ऑफ बिल्डिंग डिजाइनर, प्लानर से जुड़े लोगों ने पुरानी व्यवस्था लागू कराने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन भी किया था जिसके बाद प्राधिकरण में फिर से ऑफलाइन व्यवस्था लागू कर दी गई थी। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव और नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऑफलाइन व्यवस्था के तहत 15 नक्शे स्वीकृत किए गए। उन्होेंने बताया कि संयुक्त सचिव कार्यालय में शहर, ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 250 आवासीय, 125 व्यावसायिक नक्शे अभी लंबित हैं। उन्होंनेे बताया कि पुरानी व्यवस्था के फिर से लागू होने के बाद नक्शे स्वीकृत करने के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन


ऑफलाइन व्यवस्था से पास हुए 15 भवन मानचित्र
लंबित नक्शों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed