{"_id":"5c12bfa042c7925d1c1df495","slug":"201544732576-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा के लिए 2800 लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा के लिए 2800 लोगों ने किया आवेदन
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हज यात्रा के लिए प्रदेश भर में 2800 लोगों ने आवेदन किया है। 12 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे, अब सेंट्रल हज कमेटी ने 19 दिसंबर तक तिथि बढ़ा दी है।
प्रदेश का हज कोटा 1220 का है, जबकि आवेदन दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। अब तिथि बढ़ाए जाने से इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन भी आए हैं। अब तक 2800 का आंकड़ा पहुंच चुका है। आवेदकों की सुविधा के लिए कुछ और मौका दिया गया है। इच्छुक लोग 19 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बताया कि कुर्राअंदाजी (ड्रा) के जरिए आवेदकों का चयन किया जाएगा। सेंट्रल हज कमेटी जनवरी में कुर्राअंदाजी की तिथि घोषित करेगी। इसके बाद हज पर जाने वाले खुशनसीब लोगों के नामों पर मुहर लगेगी।
हज यात्रा के लिए 2800 ने किया आवेदन
सेंट्रल हज कमेटी ने बढ़ाई तिथि, अब 19 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे फार्म
जनवरी में कुर्राअंदाजी की उम्मीद, उसके बाद नामों पर लगेगी मुहर