{"_id":"5c083566bdec2241a91139b8","slug":"201544041830-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौलापार में खुलेगा जलसंस्थान का कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौलापार में खुलेगा जलसंस्थान का कलेक्शन सेंटर
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार और चोरगलिया के लोगों को अब पेयजल बिल जमा कराने और नया कनेक्शन लेने के लिए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें जल्द ही घर बैठे यह सुविधा मिलने लगेगी। जलसंस्थान ने गौलापार में नया कलेक्शन सेंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के लोगों को बिल जमा कराने जैसे सामान्य काम के लिए गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के लोगों को 25 से 30 किमी दूरी तय कर हल्द्वानी अधिशासी अभियंता दफ्तर आना पड़ता है। जलसंस्थान ने अब गौलापार में नया कलेक्शन सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि गौलापार में नए कलेक्शन सेंटर में पेयजल बिल जमा करने, नए कनेक्शन देने संबंधी काम किए जाएंगे। यहां एक अवर अभियंता और मिनिस्टीरियल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। लोगों की शिकायतें भी दर्ज होंगी। लोगों को पेयजल संबंधी शिकायतों, बिल जमा करने और कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए जलसंस्थान मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उन्हें घर बैठे यह सुविधा दी जाएगी। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। गौलापार में दो तीन स्थल प्रस्तावित हैं। इनमें से किसी एक स्थल पर बिलिंग कलेक्शन सेंटर खोला जाएगा।
गौलापार में खुलेगा जलसंस्थान का कलेक्शन सेंटर
अब बिल जमा कराने, पेयजल कनेक्शन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे ईई दफ्तर के चक्कर