{"_id":"5bb91d87867a5568156894d8","slug":"201538858375-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएफसी ने मारा छापा, एक अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएफसी ने मारा छापा, एक अधिकारी का वेतन रोका
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। संभागीय खाद्य नियंत्रक ने सितारगंज सरकारी धान तौल केंद्र में छापा मारा। इस दौरान केंद्र इंचार्ज वरिष्ठ विपणन अधिकारी रंजना बिना बताए अनुपस्थित मिलीं। संभागीय खाद्य अधिकारी (आरएफसी) ललित मोहन रयाल ने उनका एक महीने का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
शनिवार को आरएफसी ने खटीमा, सितारगंज के सरकारी तौल केंद्र में छापा मारा। उन्होंने बताया कि धान खरीद चल रही है, इसे देखते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
धान खरीद के लिए कमीशन एजेंट का नया फार्मूला तय
हल्द्वानी। कमीशन एजेंट अब औने-पौने दाम में किसानों का धान नहीं खरीद पाएंगे। ऊधमसिंह नगर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नमी के हिसाब से किसानों की धान की कटौती का फार्मूला तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों को हर साल शिकायत मिलती थी कि कमीशन एजेंट और आढ़ती किसानों से औने-पौने दाम में धान खरीदते हैं और इसे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। इसे देखते हुए ऊधमसिंह नगर के डीएम नीरज खैरवाल ने खाद्य नागरिक आपूर्ति सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली थी। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि अब कमीशन एजेंट नमी के हिसाब से किसानों से धान की कटौती करेंगे। किसानों के 17 प्रतिशत नमी वाले धान से कोई कटौती नहीं की जाएगी। इसके बाद के नमी वाले धान में वैज्ञानिक तरीके से कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए चार्ट बनाया जा रहा है। जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।
छह दिन में हुई 944 क्विंटल धान खरीद
हल्द्वानी। नमी के कारण कई सरकारी तौल केंद्र में अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। नैनीताल जिले का तो खाता भी नहीं खुला है। छह दिन में सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर के सरकारी कांटों में 944 क्विंटल ए ग्रेड धान की खरीद हुई। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने बताया कि धान में अभी नमी है, इस कारण खरीद नहीं हो पा रही है।