फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   108 और खुशियों की सवारी भी पटरी से उतरी

108 और खुशियों की सवारी भी पटरी से उतरी

Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
108 और खुशियों की सवारी भी पटरी से उतरी
108
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में मरीजों और उनके तीमारदारों को शनिवार को भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आपातकालीन वाहनों का समुचित लाभ नहीं मिला। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में कुल 52 आपातकालीन वाहन 108 हैं, जिनमें से शनिवार को केवल 27 वाहन ही सड़कों पर दौड़े। इनमें अल्मोड़ा में 12 में से पांच, बागेश्वर में पांच में से दो, चंपावत में पांच में से चार, नैनीताल में 13 में से नौ, पिथौरागढ़ में नौ में से दो और ऊधमसिंह नगर में आठ में से सात वाहन ही संचालित हुए। शुक्रवार को मंडल भर में केवल 36 मरीजों को ही 108 की सेवा मिली। इसी तरह मंडल में कुल 41 खुशियों की सवारी में से शनिवार को 22 गाड़ियां ही सड़क पर चली। इसमें अल्मोड़ा में आठ में से चार, बागेश्वर में तीन में से एक, चंपावत में चार में से तीन, नैनीताल में नौ में से सात, ऊधमसिंह नगर में आठ में से पांच और पिथौरागढ़ में नौ में से दो वाहन ही चले। शुक्रवार को मंडल भर में केवल 18 गर्भवती महिलाओं को ही खुशियों की सवारी का लाभ मिला।
विज्ञापन


एसटीएच में डेंगू के चार मरीज भर्ती
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू से ग्रस्त मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी अलग- अलग क्षेत्रों के चार मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को शंकर (23) निवासी सिमलखा बेतालघाट, दीपा (30), नितिन (16) निवासी टनकपुर और तनुजा जोशी (20) निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के बाद चारों मरीजों की हालत में सुधार है। इधर सामान्य बुखार के मरीजों के आने का सिलसिला भी जारी है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की खासी भीड़ बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed