{"_id":"5bb3c5b8867a5501a1765814","slug":"201538508216-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। घर में एक युवक की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नाखून नीले पड़ने पर परिजनों ने जहर खाने की आशंका जताई है लेकिन परिजनों को घटना का कारण पता नहीं है।
ग्राम कठघरिया निवासी सुरेश जोशी ने बताया कि उनके बड़े भाई मनोज जोशी (34) सोमवार रात खाना खाकर कमरे में सो गए थे। उल्टी होने पर मनोज जोशी की पत्नी अनीता ने देर रात परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। परिवार के लोग मनोज को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टर ने एसटीएच ले जाने की सलाह दी। एसटीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनोज जोशी को मृत घोषित कर दिया। सुरेश जोशी ने पुलिस को बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं है। मौत के बाद उनके नाखून नीले पड़ गए थे। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। कहा कि वह मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के बमना क्वीटी गांव निवासी है। बेटे की मौत की सूचना पर पिता दुर्गादत्त हल्द्वानी के लिए चल दिए हैं। पुलिस ने जानकारी के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।