{"_id":"5a70d7f94f1c1bef7b8b47c0","slug":"201517344761-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्\nत को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक् त को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के कूड़ा गाड़ी चालक के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज चालकों ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सफाई का काम ठप करने के चेतावनी दी। हालांकि पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
नगर निगम की कूड़ा गाड़ी सोमवार की रात टनकपुर रोड पर एक खंभे से टकरा गई थी। आरोप है कि वहां एक परिवार के कुछ लोगों ने चालक सुनील और पर्यावरण मित्र अजय की धुनाई लगा दी। चालक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इधर, निगम की कूड़ा गाड़ी चालक पर हमले की खबर मिलते ही सभी चालक मंगलवार को नगर निगम परिसर में एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहनों का चक्का जाम कर दिया। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पर्यावरण मित्र भी हड़ताल करेंगे। इधर, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, इसके बाद चालक काम पर लौट गए।