{"_id":"5a5d144f4f1c1b5e268b4a55","slug":"201516049487-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते ने हाथी से बचाई मालिक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते ने हाथी से बचाई मालिक की जान
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला पार में पालतू कुत्ते ने हाथी से मालिक की जान बचा दी। हाथी ने मालिक पर हमला कर सूंड से पकड़ लिया। इस दौरान कुत्ता भौंकने लगा तो हाथी का ध्यान भटक गया और मालिक को भागने का मौका मिल गया। हालांकि गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुंवर राम पुत्र तुला राम निवासी किशनपुर रैक्वाल सोमवार की सुबह गांव के पास जंगल में चारा पत्ती काटने गए थे। उनके साथ में उनका पालतू कुत्ता भी था। कुंवर राम के मुताबिक जब वह पत्ती काटने जंगल की ओर पहुंचे तो पेड़ों की आड़ में हाथी भी खड़ा था। वह हाथी को नहीं देख पाए लेकिन हाथी ने उनको सूंड से पकड़ फेंक दिया। हाथी कुचलने की ओर चलने वाला था कि मालिक पर हमला होता देख कुत्ते ने हाथी पर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने पर हाथी का ध्यान भटका और वह कुत्ते की ओर मुड़ गया। इस बीच मौका पाकर कुंवर राम घायल हालत ही में वहां से भागे और गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने 108 सेवा से उन्हें सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। ग्राम प्रधान तारा सिंह बिष्ट का कहना है कि गांव में हाथियों का आतंक बना हुआ है, वन विभाग को कई दफा इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।