{"_id":"5a3d66294f1c1bcd6d8b5a4d","slug":"201513973289-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलनट और रम केक की खुशबू से महका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलनट और रम केक की खुशबू से महका बाजार
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
cake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। क्रिसमस त्योहार को लेकर बाजार में बेकरी का कारोबार भी गर्म हो गया है। बेकरी संचालकों से कई तरह के फ्लेवरों में केक की मांग की जा रही है। बेकरी संचालक एल्बर्ट मसीह ने बताया कि 300 रुपये प्रति किलो से 1500 रुपये प्रति किलो तक के केक बाजार में उपलब्ध हैं। छह माह से रम में मैरीनेट किए केक यानी टोटल रम केक की खासी मांग है। यह केक मेवों से लैस होने के साथ ही अपने खास स्वाद के चलते लोगों को पहली पसंद बना है। इसका स्वाद लेने के लिए आपको 1500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं दूसरे पायदान पर वॉलनट केक छाया है, जो कि अखरोट से बना है। इसकी कीमत 1200 रुपये है। फिलहाल आप अपनी जेब को ध्यान में रखते हुए प्लम केक, फ्रूट केक, अंडा रहित अन्य स्वादिष्ट केक का स्वाद चख सकते हैं। ब्यूरो
केक के रेट
पलम केक : 700 रुपये प्रति पौंड
पाइनएपल अप्स एंड डाउन : 50 रुपये प्रति पीस
रम केक : 300 से 500 रुपये प्रति पौंड
घर में सजावट के सामान की सूची
बड़ा शाइनिंग स्टार : 60 रुपये
मल्टी कलर स्टार : 70 रुपये
सांता मास्क : 10-40 रुपये
कैंडीज : 60-100 रुपये
कैंडीज, ड्रम, घंटी : 100 रुपये
डेकोरिटिव बिग घंटी : 180-190
क्रिसमस बैनर : 20-50 रुपये
विज्ञापन
केक के रेट
पलम केक : 700 रुपये प्रति पौंड
पाइनएपल अप्स एंड डाउन : 50 रुपये प्रति पीस
रम केक : 300 से 500 रुपये प्रति पौंड
घर में सजावट के सामान की सूची
बड़ा शाइनिंग स्टार : 60 रुपये
मल्टी कलर स्टार : 70 रुपये
सांता मास्क : 10-40 रुपये
कैंडीज : 60-100 रुपये
कैंडीज, ड्रम, घंटी : 100 रुपये
डेकोरिटिव बिग घंटी : 180-190
क्रिसमस बैनर : 20-50 रुपये