{"_id":"5a230dbe4f1c1b96698b6d0e","slug":"201512246718-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अवैध फ्लैट और कॉटेज सीज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन अवैध फ्लैट और कॉटेज सीज किए
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। जिला विकास प्राधिकरण बनने के बाद अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्यभार संभालने के बाद प्राधिकरण के सचिव श्रीष कुमार ने शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक के कहलक्वीरा क्षेत्र में दिल्ली के बिल्डर द्वारा बगैर मानचित्र पास कराए बनाए जा रहे अवैध फ्लैट और कॉटेज को सीज कर दिया। ये निर्माण सड़क से 200 मीटर की दूरी पर किया जा रहा था।
पहले नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में झील विकास प्राधिकरण अस्तित्व में था। भवाली समेत कहलक्वीरा व श्यामखेत क्षेत्र झील विकास प्राधिकरण के दायरे में शामिल नहीं था। यही कारण था कि श्यामखेत और कहलक्वीरा में बीते एक दशक के भीतर बाहरी बिल्डरों द्वारा बगैर भवन मानचित्र स्वीकृत कराए मनमाने तरीके से बहुमंजिली इमारतें खड़ी कर दी गईं। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद अवैध निर्माणों पर कोई रोक नहीं लगाई गई। चूंकि अब झील विकास प्राधिकरण का अस्तित्व खत्म हो चुका है और पूरा नैनीताल जिला जिला विकास प्राधिकरण के अधीन हो गया है लिहाजा सड़क के पास बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराना अवैध निर्माण माना जाएगा।
बृहस्पतिवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का कार्यभार संभालने के बाद श्रीष कुमार ने शनिवार को कहलक्वीरा और श्यामखेत में निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कहलक्वीरा क्षेत्र में बगैर नक्शा स्वीकृत कर कराए जा रहे फ्लैट और कॉटेज के निर्माण कार्य को सीज कर दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक उक्त निर्माण कार्य दिल्ली के बिल्डर नाजिम अली और शाहरिब अली द्वारा कराया जा रहा था। स्थानीय निवासी नवीन सिंह क्वीरा व संजय जोशी आदि ने प्राधिकरण सचिव से अवैध रूप से बन रहे अन्य निर्माण कार्यों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कहलक्वीरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने की शिकायत मिली है। शनिवार को कहलक्वीरा में एक निर्माण कार्य सीज किया गया है। अन्य अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - श्रीष कुमार सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल।