{"_id":"5a0218a04f1c1bf2538bb63a","slug":"201510086816-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने सड़क हादसों में जाती है नौ लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने सड़क हादसों में जाती है नौ लोगों की जान
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में हर महीने नौ या दस लोगों की जान सड़क हादसे के दौरान होती है। करीब 14 से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। अधिकतर हादसों के पीछे तेज रफ्तार और खुद की लापरवाही सामने आई है।
जिला पुलिस के रिकार्ड के अनुसार एक जनवरी से लेकर 31 अक्तूबर तक 184 सड़क हादसों में 92 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं में 147 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस की जांच से पता चला है कि लगभग सभी दुर्घटनाओं के पीछे तेज रफ्तार और वाहन चालक की लापरवाही रही है। 2016 में 170 स्थानों पर हुए सड़क हादसे के दौरान 81 लोगों की मौत हुई और 139 लोग घायल हो गए। 2015 में दस माह के दौरान 160 सड़क हादसों में 66 लोगों की जान गई और 142 लोग घायल हुए थे।
हत्या से ज्यादा हादसे
साल हत्या हादसे में मौत
2017 अब तक 10 92
2016 14 81
पुलिस की समीक्षा में आया है कि तेज रफ्तार के चलते अधिकतर मौतें हुई हैं। लोग आराम से सुरक्षित चलना नहीं चाहते हैं। तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर पुलिस चालान काटती है। लोग गुस्सा जाते हैं। हादसों पर नियंत्रण खुद की समझदारी से कम हो सकता है। - जन्मेजय खंडूरी एसएसपी