फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   18 करोड़ से सुधरेगी आंचल की गुणवता

18 करोड़ से सुधरेगी आंचल की गुणवता

Sat, 15 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
18 करोड़ से सुधरेगी आंचल की गुणवता
हल्द्वानी। 20 करोड़ की लागत से आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुधरने जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से पहली किस्त 9.72 करोड़ रुपये उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेरी फेडरेशन को मिल गए हैं। धन मिलते ही यूसीडीएफ ने इसके लिए टेंडर भी मांग लिए हैं। प्रदेश में पिछड़ रहे उत्तराखंड डेरी को-ऑपरेटिव फेडरेशन के आंचल ब्रांड की गुणवत्ता सुधारने और आंचल की पहचान को दोबारा बाजार में लाने के लिए 20.60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर कृषि मंत्रालय भारत सरकार को भेजा था। भारत सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। साथ ही इस योजना के लिए पहली किस्त 9.72 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। यह योजना 2017-18 और 2018-19 के लिए है। योजना के तहत दूध बेचने वाले डीलर्स को 50 प्रतिशत सब्सिडी में रेफ्रीजरेटर और डीप फ्रिज देने हैं। दूध की गुणवत्ता सुधारने के लिए 1134 दुग्ध समितियों में डाटा प्रोसेसर एंड मिल्क कलेक्शन यूनिट के साथ, दूध को लाने के लिए वातानुकूलित वैन के साथ जार खरीदे जाने हैं।
विज्ञापन

-केंद्र सरकार से मिले 9.72 करोड़ रुपये
केंद्र सरकार की ओर से पहली किस्त के रुप में 9.72 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। यह योजना दो वर्ष में पूरी होनी है। इस योजना के शुरू होते ही आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों में प्रगति होगी।
विज्ञापन

- पीसी शर्मा, सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed