फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अस्पताल से दवा की दुकान हटाने को लेकर धरना शुरू

अस्पताल से दवा की दुकान हटाने को लेकर धरना शुरू

Sat, 17 Jun 2017 04:43 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से दवा की दुकान हटाने को लेकर धरना शुरू
अस्पताल से दवा की दुकान हटाने को लेकर धरना शुरू
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल परिसर में संचालित दवा की दुकान को हटाने और वहां रेडक्रास के माध्यम से जन औषधि केंद्र खोलने की मांग को लेकर दवा विक्रेताओं ने यहां धरना शुरू कर दिया है। दवा व्यवसायी सुबह उत्तरांचल औषधि व्यावसायी महासंघ के बैनर तले यहां एसडीएम कोर्ट परिसर में एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि जब तक दवा की दुकान नहीं हटाई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मालूम हो कि राजकीय अस्पताल परिसर में लंबे समय से दवा की दुकान संचालित है। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ की स्थानीय इकाई का कहना है कि दुकान नियमों के विरुद्ध संचालित की जा रही है। दवा व्यवसायियों ने कहा कि अब दुकान स्वामी इस दुकान में जन औषधि केंद्र खोलने का इच्छुक है, जो कि गलत है। जन औषधि केंद्र रेडक्रास के माध्यम से ही संचालित होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम रजा अब्बास से भी दवा व्यापारियों ने मुलाकात की। कहा कि जब तक दवा की दुकान नहीं हटाई जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिदिन एसडीएम कार्यालय परिसर में आकर धरना दिया जाएगा। हालांकि पूर्व में दवा व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, जिसे अब सिर्फ धरने में बदल दिया गया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, जगदीश जोशी, भाष्कर कपिल, पंकज सती, संदीप चौरसिया, सुरेंद्र लाल शाह, रमेश बंसल, वीरेंद्र सती, हेम बंसल, राजीव दरंगिया, हरीश नैनवाल सहित तमाम दवा विक्रेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed