{"_id":"6705bb7387123538e10421f4","slug":"2000-intoxicant-pills-recovered-from-home-kitchha-news-c-242-1-shld1013-115937-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घर से नशे की दो हजार गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घर से नशे की दो हजार गोलियां बरामद
Wed, 09 Oct 2024 04:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बंडिया क्षेत्र में एक घर में दबिश देकर नशे की दो हजार गोलियां बरामद की है। पुलिस ने दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
सोमवार को पुलिस टीम रेलवे स्टेशन से बंडिया भट्टा की ओर पैदल गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि वार्ड नंबर पांच बंडिया भट्टा में एक घर में नशे की गोलियों का व्यापार हो रहा है। इस दौरान पुलिस टीम ने घर पर छापा मारा तो वहां दो हजार नशे की गोलियां और गोलियां बेचकर कमाए गए नौ लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने गृहस्वामी सुरेंद्र उर्फ रिंकू, उसकी पत्नी बलजीत कौर उर्फ सिमरन, भाई वीरेंद्र सिंह उर्फ काके को गिरफ्तार किया।
सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे की गोलियां गाजियाबाद क्षेत्र में किसी व्यक्ति से लाते हैं। वे काफी समय से नशे की गोलियां बेचने का काम कर रहे थे। टीम में एसएचओ धीरेंद्र कुमार, एसएसआई उमेश कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।