{"_id":"7c194779762bd918bf8d67b0bd0dd2e0","slug":"200-million-charitable-hospital-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ से बनेगा धर्मार्थ अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 करोड़ से बनेगा धर्मार्थ अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगभग 200 करोड़ का हेलीपैड युक्त हास्पिटल बनाने के उद्देश्य से हरि शरणमजन के संस्थापक राम गोविंद दास भाई जी ने मंगलवार को वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश से मुलाकात की। भाई जी ने हास्पिटल बनाने के लिए वित्त मंत्री से जमीन मुहैया कराने का अनुरोध किया। वित्त मंत्री ने हास्पिटल का प्रोजेक्ट रिपोर्ट देने पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से पैरवी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संस्था प्रमुख रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि वित्त मंत्री ने पहले शहर में अत्याधुनिक हास्पिटल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी संदर्भ में उन्होंने चंडीगढ़ की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी से प्रोजेक्ट तैयार कराया है। संभावित हास्पिटल में आठ यूनिटों को शामिल किया जाएगा। कार्डियोलॉजी, कार्डियो थोरेसिक, वैस्कुलर सर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, आथोपडैक्स, एंडीस्डोपी और कैंसर शामिल है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में कार्डियक संबंधी समस्त इलाज का प्रस्ताव है। प्रथम चरण में 300 बेड,12 सर्जिकल यूनिट्स, पांच इंटेसिव केयर यूनिट्स और दो हेलीपैड शामिल किया जाएगा। यहां एयर एंबुलेंस की भी सुविधा होगी। भाई जी का कहना है कि जमीन मिलने पर 2019 तक हास्पिटल तैयार हो जाएगा। भाईजी इस मामले एक अप्रैल से चार महीने की प्रचार यात्रा पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन