फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20% of the wheat crop has dried up in the fields due to lack of rain.

Nainital News: बारिश के अभाव में खेतों में सूख गई 20 प्रतिशत गेहूं की फसल

Sun, 18 Jan 2026 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 18 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
20% of the wheat crop has dried up in the fields due to lack of rain.
ओखलकांडा क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सूखने लगी गेहूं की फसल। स्रोत ग्रामीण
पहाड़पानी (नैनीताल)। आलू की फसलों का पूरा बीमा नहीं मिलने से परेशान चल रहे पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को अब बारिश और बर्फबारी नहीं होने से परेशानी में डाल दिया है। जिले के ओखलकांडा, बेतालघाट, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में बारिश नहीं होने से 20 प्रतिशत गेहूं की फसल खेतों में सूख गई है। कृषि विभाग की ओर किए गए सर्वे में पर्वतीय क्षेत्रों के असिंचित भूमि पर गेहूं की खेती करने वाले लगभग 5500 किसानों को 20 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। साथ ही 30 जनवरी तक बारिश नहीं होने पर नुकसान शत प्रतिशत हो सकता है। साथ ही बर्फबारी नहीं होने से सेब के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। इधर जिले में अभी तक बारिश नहीं होने से पर्वतीय क्षेत्रों के किसान गेहूं, सरसों, जौ और सेब के उत्पादन को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन




जिले में 19,229 हेक्टेयर में होता है गेहूं
जिले में गेहूं की खेती 19229 हेक्टेयर में की जाती है और उत्पादन 74128 मीट्रिक टन होता है। जिले में 24982 हेक्टेयर भूमि असिंचित है। असिंचित भूमि ओखलकांडा, बेतालघाट, धारी रामगढ़, और भीमताल ब्लॉक में है। इन जगहों पर किसान बारिश और सिंचाई नहरों पर निर्भर रहते हैं लेकिन लंबे समय से बारिश नहीं होने से गेहूं की फसलों की सिंचाई नहीं होने से असिंचित भूमि में लगी गेहूं की फसल को 20 प्रतिशत नुकसान हो चुका है जबकि हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग क्षेत्र की सिंचित भूमि में लगी गेहूं की फसल को फिलहाल अभी नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन




बारिश नहीं होने से पर्वतीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत गेहूं की फसल प्रभावित हो चुकी है। सर्व रिपोर्ट निदेशालय को भेजी है। 30 जनवरी तक अगर बारिश नहीं हुई तो फसल और प्रभावित हो जाएगी। मैदानी क्षेत्रों में अभी चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रितु टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed